तिजारा राज्यपाल पुरस्कार सम्मानित ओमप्रकाश गुप्ता की स्मृति में हैल्थ फिटनेस स्पोर्ट्स क्लब तिजारा द्वारा कस्बे के सैनी माध्यमिक विद्यालय एवं सरस्वती पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में, विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान जयप्रकाश यादव व अध्यक्षता रामावतार शर्मा से.नि. अध्यापक व सुरेश यादव से. नि. प्रधानाचार्य ने की। मुख्य अतिथि ने खेलो के महत्व को बताते हुए ओमप्रकाश गुप्ता जी के समाज में महत्व पर प्रकाश डाला, उन्होंने बताया वे एक प्रेरणा के श्रोत थे। समाज के लिए सभी समाज वर्ग के लिए उनके बेहतर योगदान रहे। डा. अविनाश गुप्ता ने सभी आगंतुकों अतिथियों का माला व सम्मान प्रतीक से स्वागत किया। क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट उमेश सैनी ने बताया कि सुबह प्रातः 7 बजे खलीलपुरी रोड से दौड़ का शुभारंभ किया गया, जहां अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवानगी दी। प्रशासन की तरफ से बेहतर व्यवस्थाएं रही ताकि मार्ग में छात्र/छात्राओं को दौड़ में कोई परेशानी ना हो। दौड़ बारी बारी छात्र/छात्राओं की अलग अलग कराई गई, जिसका समापन सैनी माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में हुआ, जहा विजेताओं को

अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, मेडल व फूल माला से सम्मानित किया गया। संस्था के सचिव सुनील यादव ने बताया कि बालिकाओं में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान छात्र /छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान सुभाष चंद सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संस्था के अध्यक्ष उमेश सैनी ने बताया उसके बाद 9 बजे सरस्वती स्कूल के खेल मैदान में कुश्ती, रस्साकसी, लंबीकूद, चित्रकला व सामान्यज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 540 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। लम्बी कूद में छात्र प्रथम स्थान पर हेमंत सैनी माध्यमिक विद्यालय, द्वितीय स्थान पर हिमांक एल के एस स्कूल तथा l बालिका वर्ग में प्रथम स्थान तनीषा राजकीय बालिका विद्यालय, द्वितीय स्थान सिवनी सैनी माध्यमिक विद्यालय विजेता रहे। बालिका कुश्ती 36 से 38 kg में प्रथम स्थान वंशिका राजकीय बालिका विद्यालय टपूकड़ा व द्वितीय स्थान इसिका सरस्वती पब्लिक स्कूल तिजारा बालक वर्ग 36 से 38 किलो में विजय गुर्जर सैनी स्कूल तिजारा व मनीष अजित पब्लिक स्कूल विजेता रहे। रस्साकसी छात्र सरस्वती पब्लिक स्कूल में प्रथम व द्वितीय स्थान पर सैनी माध्यमिक विद्यालय तिजारा विजय रहे। सामान्यज्ञान प्रतियोगिता में एस एस डी एम स्कूल प्रथम स्थान राजकीय बालिका विद्यालय टपूकड़ा द्वितीय स्थान विजेता रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में सी एल मेमोरियल स्कूल प्रथम व द्वितीय स्थान पर एस एस डी एम स्कूल विजेता रहे। मंच संचालन धर्मवीर सैनी ने किया। सभी प्रतियोगिताओं में सूबेदार गुगन यादव, संदीप चौधरी कोच राजकीय पीएमश्री विद्यालय खिदरपुर,फौजी नीरज यादव मुख्य निर्णायक के रूप में रहे। विद्यालय संस्था प्रधान मुकेश सैनी ने सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जयसिंह सैन अध्यापक, राधेश्याम धानका, बालकिशन मेघवाल, समाजसेवी रामनिवास यादव, नीलम यादव प्रधानाचार्या टपूकड़ा, नरोतम सोनी, कुणाल पार्षद, बिसंभर सैनी पार्षद, श्योदान सैनी पूर्व पार्षद, मोहनलाल सैनी, राकेश वर्मा, बनेशींह बिधूड़ी सहित क्लब के सभी सदस्य पदाधिकारी एवं समस्त विद्यालयों के विद्यालय प्रभारी व सैकड़ों तिजारा वासी मौजूद रहे।
