मीडिया कर्मी की बहन की लम्बी बीमारी के चलते मौत परिवार में मचा कोहराम.।

कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के गाँव अर्सिस निवासी पत्रकार मुकेश कुमार की छोटी बहिन रुचि उम्र 22 साल के दो साल से गुर्दे खराब होनेंके कारण बरेली के निजी अस्पताल में डायलेसिस हो रही थी जिनको मुकेश कुमार वृहस्पतिवार को बरेली से डायलेसिस कराकर लौटे थे जहाँ शाम के समय परिवार के सभी लोग खाना खा कर सोने चले गये वहीं अर्ध रात्रि करीब 12 बजे रुचि की हालत बिगड़ने लगी शरीर में बेचैनी होने पर परिवार के लोग जाग गये वहीं हालत नाजुक होनेंके कारण मुकेश कुमार रुचि को बरेली ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि इससे पहले ही रुचि ने दम तोड़ दिया रुचि की मौत से परिवार में कोहराम मच गया रुचि छ भाई बहिनों में सबसे छोटी थीं जो परिवार की लाड़ली थी जिनके शव का अंतिम संस्कार गाँव में कर दिया गया मुखागिन बड़े भाई पत्रकार मुकेश कुमार ने ही दी।
इस मौके पर जिले भर से पत्रकार व क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंचे।