बदायूँ में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, भव्य दशहरा पर्व उत्साह के साथ रामलीला ग्राउण्ड में मनाया गया। इस अवसर पर नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक व जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस

अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी एस डी एम मोहित कुमार सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार व रामलीला कमेटी के सदस्य व बड़ी संख्या मे जनपदवासी शामिल हुए, जहाँ पर रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया। यह त्योहार हमें सदा सत्य, नैतिकता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने जनपदवासियों को विजयदशमी / दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

slot thailand