कुंवरगांव । कस्बे में बुखार से किशोर की मौत के बाद गुरुनानक हास्पिटल सील हो चुका है जबकि कस्बे में नवीन प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के पास एक नर्सिंग होम में भी हरनाथपुर निवासी निरंजन के पुत्र विक्रम का एक रात इलाज हुआ था लेकिन वहां भी उसे सुधार नहीं हुआ ।जिसके खिलाफ परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई और न ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उसको अभी तक सील किया गया है ।नर्सिंग होम संचालक ने बोर्ड पर अपने नाम के आगे एमबीबीएस लिख रखा है यह तो स्वास्थ्य विभाग जाने की उसके पास डिग्री है या नहीं चर्चा है कि नर्सिंग होम बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा है।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नर्सिंग होम संचालक नशे का सेवन करने के बाद मरीजों का इलाज करता है। किशोर की बुखार से मौत के बाद गुरुनानक हास्पिटल सील होने पर कुछ घंटे के लिए नर्सिंग होम बंद कर दिया था । लेकिन अब वह क्लीनिक बैठकर धड़ल्ले से मरीजों का इलाज कर रहा है जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग मूक दर्शक बना एक और मौत का इंतजार कर रहा है ।
इस संबंध में घटपुरी सीएचसी प्रभारी नरेंद्र पटेल का कहना है अगर ऐसा मामला है तो शनिवार को पहुंचकर नर्सिंग होम के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।
