विश्व पर्यावरण दिवस पर एडीजी रमित शर्मा ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


5 जून, बरेली।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रमित शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन द्वारा आज जोन कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। यह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक आवश्यक कर्तव्य है।”

कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा ने सभी से आग्रह किया कि वे न केवल वृक्ष लगाएं, बल्कि उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करें ताकि वे पूर्ण रूप से विकसित होकर पर्यावरण को संजीवनी दे सकें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से निभाता है।

इस अवसर पर जोन, स्टॉफ ऑफिसर, बरेली जोन तथा जोन कार्यालय की समस्त शाखाओं के प्रभारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पौधरोपण के प्रति जागरूक रहने और पर्यावरण की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर यह कार्यक्रम न केवल प्रतीकात्मक था, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल भी सिद्ध हुआ।