डी.पी.(स्नातकोत्तर) महाविद्यालय में रविवार को 14वें दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का समापन हुआ।
सहसबान- समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री डी.पी. यादव ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ भारत सिंह ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर सम्मानित किया।
इस बार के बालिका वर्ग की चैंपियन नीतू सागर व बालक वर्ग के चैंपियन संजीव यादव रहें।
बालक वर्ग की लम्बी कूद में राहुल प्रथम, हरवेन्द्र- द्वितीय, विशेष कुमार- तृतीय स्थान पर एवं बालिका वर्ग की लम्बी कूद में किरण- प्रथम, प्रियंका-द्वितीय, काजल शर्मा- तृतीय स्थान पर रही।

बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में संजीव यादव-प्रथम, अंशुल-द्वितीय, वीरम सिंह – तृतीय स्थान एवं बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पुष्पा- प्रथम, शारदा-द्वितीय, राशि- तृतीय स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग की ऊंची कूद में हरवेन्द्र -प्रथम, अंशुुल-द्वितीय, सत्यम – तृतीय स्थान पर रहें।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राहुल- प्रथम, रहेेवर -द्वितीय व हरकेेश- तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी डाॅ. मुकेश कुमार सिंह एवं डाॅ. नीलोफ़र खान, डाॅ. महीपाल सिंह, दिव्यांश सक्सेना, विनोद यादव, नितिन महेश्वरी,, अवंतिका चंडक, ज्ञानेन्द्र कश्यप, निक्की माहेश्वरी, मेहनाज, आदि मौजूद रहे।

