Oplus_131072

संभल। यूपी के जनपद सम्भल में दिनांक 20.02.2014 को अभियुक्त द्वारा वादी के भाई सोनू पुत्र छदम्मीलाल निवासी नई बस्ती हनुमानगढी थाना चन्दौसी जनपद सम्भल को घर से बुलाकर ले जाना तथा

जान से मारने की नियत से गर्दन व अन्य जगहों पर चाकू मारकर घायल कर दिया था,अवगत कराना है कि जनपद सम्भल में “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने व माननीय न्यायालय में अपराधियों को अधिक से अधिक सजा

कराये जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा स्वयं को आवन्टित चिन्हित अभियोग मु0अ0सं0 69,2014 थाना चन्दौसी बनाम हिमांशू शर्मा को न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर आजीवन कारावास व 15,000,- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट