
बदायूं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) में हवलदार के पद पर दिल्ली में तैनात थे ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मृत्यु हो गई।सेना के जवान कमलेश कुमार सक्सेना का शव लेकर बुधवार की रात्रि 8:00 बजे उनके आवास चित्रांश नगर पहुंचे तो कोहराम मच गया मोहल्ले

के सभी लोग शव देखने के लिए इकट्ठे हो गए गुरुवार को गंगा घाट कछला पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। चित्रांश नगर से शुरू होकर अंतिम यात्रा कछला गंगा घाट पहुंची। चित्रांश नगर में हवलदार कमलेश कुमार सक्सेना को नम आंखों से रिश्तेदार सगे संबंधियों मोहल्ला वासियों ने विदाई दी कछला गंगा घाट पर डिवाई से सीआईएस एफ जवानों की एक टुकड़ी ने सलामी दी। तिरंगा झंडा में लिपटे हवलदार कमलेश कुमार सक्सेना से झंडा हटाया गया वह झंडा उनके परिवारजनों को सौंप दिया गया। परिवार में रोता विलखता पत्नी व तीन पुत्री को छोड़कर गए हैं

भतीजे आयुष सक्सेना ने मुखाग्नि दी।इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व जिला महासचिव नरेंद्र कुमार सक्सेना रिटायर्ड दरोगा,विनोद बाबू सक्सेना, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेश तोमर, अर्जुन सक्सेना, करण सक्सेना ,नीटू सक्सेना फौजी, मदनलाल सक्सेना, संतोष जौहरी ,अशोक सक्सेना ,गौरव सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह यादव समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए।







