30 जून को जारी होगा परीक्षा परिणाम

बदायूं। रविवार को राजाराम महिला इंटर कॉलेज में शाहीन एकेडमी सहसवान द्वारा द्वितीय स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एकेडमी का लक्ष्य है कि जो बच्चे फीस की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं इस परीक्षा के जरिए उनकी फीस में कमी कर दी जाती है ताकि कम फीस में बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा सके। इस परीक्षा का परिणाम कल 30 जून दोपहर 12:00 बजे बदायूं सिटी ऑफिस नई सराय, बड़ा दरवाजा पर घोषित किया जाएगा। सभी छात्र-छात्राएं कल अपना परिणाम सिटी ऑफिस पर पहुंचकर प्राप्त कर सकते हैं और आगे

कोचिंग करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
शाहीन एकेडमी के सेंटर हैड अज़हर ने बताया कि शाहीन ग्रुप आफ़ इंस्टीट्यूशन, बीदर, कर्नाटक नीट कोचिंग कराने में भारत वर्ष में अग्रणी संस्था है। यह हर वर्ष 500 से ज़्यादा बच्चों को एमबीबीएस की सरकारी सीट दिलाने में कामयाब रही है। सहसवान ब्रांच में इस सत्र की नीट क्लासेज़ एक जुलाई 2025 से शुरू हो जाएंगी। बदायूं से ट्रांसपोर्ट की सुविधा व लड़के-लड़कियों के लिए अलग हॉस्टल की भी सुविधा उपलब्ध है।
निश्चित रूप से शाहीन एकेडमी के प्रयास से जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली बच्चे भी उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सपना पूरा कर पाएंगे।

Oplus_131072

You missed