एक की मौत दो गंभीर रुप से घायल पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया

कुंवर गांव ।थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मुरादाबाद बिसौली रोड दहेमी पराग दूध फैक्ट्री के पास रविवार शाम करीब पांच बजे मुरादाबाद की तरफ से बदायूं आ रहे ट्रक ने बदायूं की तरफ से स्कूटी पर सवार होकर जा रही तीन युवतियों को ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी

जिसमे एक युवती आवा द्वेवेदी निवासी सिद्धार्थ नगर बरेली हाल निवासी विजयनगर कालोनी की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि सरिता निवासी सिलहरी थाना सिविल लाइन ,व नीतू पत्नी तेजपाल आश्रय आवास बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गईं मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है मृतक महिला के शव मोर्चरी में रखवा दिया है ।
टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार एक महिला छिटक कर बहुत दूर जा गिरी और दो महिलाएं स्कूटी सहित रोड पर ही गिर गई । स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। मृतक महिला आवा द्वेवेदी पुत्री डीडी द्विवेदी उद्यमी मित्र के पद पर जिला उद्योग केन्द्र सालारपुर में कार्यरत थी ।

दूसरा एक्सिडेंट थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मुरादाबाद बिसौली रोड पर भगवतीपुर भट्टे के पास रविवार शाम लगभग सात बजे हुआ जिसमें सुनील पुत्र राजवीर निवासी हतसा कोतवाली बिसौली को ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमे सुनील की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

इस संबंध में थाना सिविल प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है एक एक्सीडेंट दहेमी के पास हुआ है जिसमें महिला आवा द्वेवेदी की मौत हो गई है दूसरा एक्सिडेंट भगवतीपुर के पास हुआ है जिसमें सुनील की मौत हुई है शव को मोर्चरी मोर्चरी रखवा दिया है ।

रिपोर्टर तेजेन्द्र कुमार