जिलाधिकारी ने सी.एम. डैशबोर्ड पर विकास विभाग से संबंधित विभागों की रैंकिंग की करी बैठक

किसानों की फार्मर आई.डी. बनाने हेतु तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाए जाने के दिए निर्देश-जिलाधिकारी

सम्बंधित अधिकारियों को सी0एम0 डैशबोर्ड में रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश

बरेली, 31 मई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज विकास विभाग की सी.एम. डैशबोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व प्रधानमंत्री आवास योजना में जनपद की प्रगति कम है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्य में गति लायी जाये, जिससे रैंकिंग में सुधार आ सके। बैठक में जिलाधिकारी ने पाया कि ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत मिशन तथा मिड डे मील में रैंकिंग कम है, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये इसमें अति शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उप निदेशक कृषि को निर्देश दिये गए कि किसानों की फार्मर आई.डी. बनाने के कार्य में प्रगति अच्छी नहीं है अतः इसका प्रचार-प्रसार कराते हुए तहसील एवं ब्लाक स्तर पर कैम्प लगाकर किसानों की फार्मर आई.डी. बनवायी जाएं। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि इसकी समीक्षा लगातार शासन स्तर से की जा रही है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक वी.के. अरोड़ा, उपायुक्त उद्योग विकास यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 मनमोहन पाण्डे, उप निदेशक कृषि अभिनन्दन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Όλοι βλέπουν Μόνο μια ιδιοφυΐα Ένας προκλητικός Γρήγορο τεστ IQ: μόνο λίγοι θα 2025/10/06: Ένα τεστ έξυπνάδας - Μαντέψτε ποιος πνί Βρείτε 3 διαφορές σε μια εικόνα: Πρέπει να βρείτε ένα μεγάλο λάθος σε μι -
slot thailand