पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला भिवाडी सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन मे साइबर क्राइम थाना की साईबर ठगों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही गिरफतार साईबर ठगों के बैंक खातों में लगभग 26 करोड का लेन-देन होना पाया गया है। साईबर ठगों ऑनलाईन शेयर मार्केट के नाम पर ठगी को देते थे अंजाम । इन्वेस्टमेंट / गैंमिग गिरफतार अभियुक्तों से साईबर टीम ने 9, 11,800 रूपये नकद व 10 तोला सोना की ज्वैलरी तथा एक हुन्डई कम्पनी की वर्ना कार के साथ गिरफतार किया । साईबर टीम ने अपराधीयों के पास 20 मोबाईल फोन, 54 सिम, 10 एटीएम तथा 02 नोट गिनने की मशीन भी बरामद की है। अभियुक्त इमरान अली उर्फ विकास सैनी पूर्व में 50 लाख की डिजिटल अरेस्ट के मामले में दिल्ली में गिरफतार हो चुका है। जयसिहं आरपीएस थानाधिकारी पुलिस थाना साईबर क्राइम द्वारा अनुसंधान किया गया तो पाया गया कि उक्त अपराधी शातिर प्रवृति के है जिनके द्वारा उपयोग मे लिये गये इन्वेस्टमेंट एप्लीकेशन का कोई प्रमाणिकरण नही था जिस पर थानाधिकारी व साईबर क्राइम टीम द्वारा तकनीकी सहायता से इस फर्जी एप्लीकेशन से जुडी फर्जी फर्म के बारे में पता लगाया तो कुछ सस्पेक्टेड खातों की जानकारी मिली। खाता संख्या
20100037169430 की जॉच की गई तो उक्त खाता Vc constraction (opc pvt Imt jaipur) का पाया गया जिसका डारेक्टर विकास सैनी नाम का होना पाया गया। उक्त फर्म के करीब अलग अलग बैंको में करीब 10 खाते संचालित हो रहे है। जिनमें करीबन 6 माह के अन्दर लगभग 26 करोड का लेन-देन होना पाया गया। विकास सैनी द्वारा उक्त फर्म फर्जी आधार कार्ड व पते से खुलवाई गई है जबकि उक्त फर्म का वास्तविक संचालक इमरान अली पुत्र अनवर अली जाति मुसलमान निवासी चाँद कॉलोनी विजय नगर ब्यावर का संचालक है। साइबर क्राइम टीम तकनीकी सहायता से विकास सैनी नामक व्यक्ति तक पहूची। जिसके पास विकास नाम के फर्जी आधार कार्ड व अन्य फर्जी आईडिया थी। टीम ने गहनता से पूछताछ की तो उक्त व्यक्ति का वास्तविक नाम इमरान अली पुत्र अनवर अली होना बताया तथा इसके साथी ने इमरान खान पुत्र जफर मोहम्मद निवासी हनुमानगढ होना बताया जिनको थानाधिकारी व साईबर क्राइम टीम ने जयपुर से गिरफतार कर पुलिस जिला भिवाडी लाया गया । तथा 06 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त कर अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफतारशुदा मुलजिम :
इमरान खान पुत्र जफर मोहम्मद निवासी वार्ड नम्बर 35 हनुमानगढ राजस्थान
इमरान अली उर्फ विकास पुत्र अनवर अली निवासी विजयनगर अजमेर राजस्थान