
सहसवान। सहसवान के ग्राम वैरपुर मानपुर में कीचड़ भरे रास्ते में निकलने पर मजबूर हुए ग्रामीण स्कूल जाने वाले बच्चों को करना पड़ रहा है भारी दिक्कत का सामना अधिकारी करते हैं सरकारी धन का बंदर बांट

बदायूं के सहसवान ग्राम वैरपुर मानपुर का मामला है बता दे आपको यह सड़क ग्राम पंचायत में आती है और यह सड़क पूरी तरह से टूटी पड़ी है ।सड़क में दो-दो फीट गड्ढे हो गए हैं ग्राम वैरपुर मानपुर में सरकारी स्कूल जाने के लिए बच्चों को उसी रास्ते से जाना पड़ता है बच्चे

अपने चप्पल जूते उतार कर कीचड़ में होकर जाना पड़ता है ।इस सड़क को लेकर ग्राम प्रधान से कहा है पर प्रधान इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं आने-जाने वालों के लिए भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।






