बदायूं। ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बस में यात्रियों का छूटा हुआ बैग उन्हें वापस दिलाकर एक सराहनीय कार्य किया ट्रैफिक पुलिस में तैनात टीएसआई ललित कुमार ने मानवता की मिसाल पेश कर ट्रैफिक पुलिस का गौरव बढ़ाने का काम किया है।
रजनीश निवासी घटबेटी थाना बिनावर अपनी बहन सीमा, ज्ञान देवी के साथ शेखूपुर से बरेली जाने के लिए रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे गलती से मथुरा जाने वाली बस में बैठ गए जब उन्हें पता चला तो आनन-फानन में तीनों सवारियां बस से पुलिस लाइन चौराहे पर उतर गई। मगर बैग उसी रोडवेज बस में छूट गया बस मथुरा की तरफ चली गई।


पुलिस लाइन चौराहे पर तैनात टीएसआई ललित कुमार ड्यूटी कर रहे थे। यात्रियों उन्हें बताया कि मथुरा जाने वाली रोडवेज बस में हमारा बैग गलती से छूट गया है जिसमें कुछ जरुरी कागजात है उन्होंने अपनी चीता मोबाइल बस के पीछे दौड़ा दी और बस को मेडिकल कॉलेज के पास पकड़कर यात्रियों का बैग सही सलामत उन्हें वापस दिला दिया। बैग मिलने से यात्री मुस्कुराते नजर आए।
ट्रैफिक पुलिस ने इस कार्य से एक मानवता की मिशाल पेश की है ललित कुमार ट्रैफिक पुलिस में टीएसआई के पद पर तैनात हैं, ऐसे कर्तव्यनिष्ठ पुलिस वाले ट्रैफिक पुलिस का मान बढ़ रहे है। उन्होंने यात्रियों को सहायता देकर एक सराहनीय कार्य किया है।

Oplus_131072