संभल। यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइन बहजोई में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन स्थित परेड

ग्राउण्ड पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया है,परेड के निरीक्षण के उपरान्त जवानों को शारिरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़

लगवायी गयी तत्पश्चात परेड में शामिल जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनायें रखने के लिए ड्रिल करायी गयी है,साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन

स्थित बैरक, पी0आर0वी0 112 वाहनों, पुलिस लाइन परिसर, कैंटिन, डायल 112 कार्यालय, स्टोर रुम, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया है,तथा साफ

सफाई आदि को चेक किया गया है,तथा उपकरणों के रख रखाव, स्वच्छता के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं,निरीक्षण के उपरान्त

महोदय द्वारा अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ,तत्पश्चात महोदय द्वारा

जनपद सम्भल में आने वाले रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग हेतु प्रस्तावित आर0टी0सी0 स्थल ईश्वर दास टैक्निकल इन्स्टीट्यूट कस्बा बहजोई का निरीक्षण किया गया है,व

चल रहे कार्यों की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072