संभल। यूपी के जनपद सम्भल में जिलाधिकारी डॉ0 राजेन्द्र पैंसिया एवं शपुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सम्भल सदर कोतवाली में परिसर में गर्मी के

मौसम के दृष्टिगत आगन्तुक व पुलिसकर्मियों के लिए वाटर प्यूरीफायर,वाटर कूलर का फीतर काटर उद्घाटन किया गया है , तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस बल के साथ शांति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सम्भल सदर

कोतवाली क्षेत्र में मुख्य मार्गों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गस्त की गयी है ,पैदल गस्त के दौरान आमजन, व्यापारियों, दुकानदारों आदि से वार्ता कर

सुरक्षा का एहसास दिलाया गया है और कस्बा वासियों से आपसी सौहार्द व शांति बनाये रखने की अपील की गयी है,एवं सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र के चक्की का

पाट के पुनरुद्धार सम्बन्धी कार्य का जायजा लिया गया है ,व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं ,इस दौरान क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार,सम्भल एवं

उपजिलाधिकारी सम्भल आदि पुलिस व प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहें।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072