संभल। यूपी के जनपद सम्भल में जिलाधिकारी डॉ0 राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में महिला थाना सम्भल व थाना जुनावई पर

आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया,फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध

समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया एवं महिला थाना पर अभिलेखों को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये,महोदय द्वारा थानों पर समाधान

दिवस की शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना

जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती

प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए, इस दौरान उपजिलाधिकारी गुन्नौर व क्षेत्राधिकारी गुन्नौर दीपक कुमार आदि प्रशासन व पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित रहें ।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072