संभल। यूपी के जनपद सम्भल में जिलाधिकारी डॉ0 राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस बल के साथ शांति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र में एवं नखासा थाना

क्षेत्रान्तर्गत में मुख्य मार्गों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गस्त की गयी है ,पैदल गस्त के दौरान आमजन, व्यापारियों, दुकानदारों आदि से वार्ता कर

सुरक्षा का एहसास दिलाया गया है,और कस्बा वासियों से आपसी सौहार्द व शांति बनाये रखने की अपील की

गयी है,एवं थाना नखासा क्षेत्रान्तर्गत निर्माणधीन पुलिस चौकी के निर्माण सम्बन्धी कार्य का जायजा लिया गया है,व कार्य को जल्द पूरा किये जाने के सम्बन्ध में

सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है,इस दौरान क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, उपजिलाधिकारी सम्भल, क्षेत्राधिकारी असमोली कुलदीप कुमार आदि पुलिस व प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहें।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट





