संभल। यूपी के जनपद सम्भल में हिस्ट्रीशीटर की मौत के बाद दर्ज मुकदमों का हवाला देते हुए पुलिस ने उसके दस्तावेज़ों को अब नष्ट कर दिया है,अब न मुकदमा रहा और न मुकदमे वाला मुलिज़म, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी आलोक

कुमार भाटी व थाना प्रभारी थाना हयातनगर संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में जनपद सम्भल में हिस्ट्रीशीटर की चौकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाजा के प्रचलित हिस्ट्रीशीटर 20 ए तहजीब पुत्र खलील तुर्क निवासी ग्राम हैबतपुर थाना हयातनगर जनपद सम्भल जिसकी 16 जून 2025 को लगभग 60 वर्ष मे टीबी की बीमारी के कारण मृत्यू होना पायी गयी,

जिसके विरूद्ध जनपद सम्भल मे डकैती के कई अभियोग पंजीकृत है,पुलिस अधीक्षक के अनुमोदनोपरान्त हिस्ट्रीशीटर का जीडी न0 22 समय 08.10 बजे नियमानुसार एचएस खाका नष्ट कराया गया, बताते चलें कि उसके विरूद्व कई गम्भीर मुकदमे दर्ज थे। करीब 11 मुकदमे दर्ज होने के बाद उसकी मौत हुई तो खाका भी नष्ट हो गया।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट