गश्त कर रही हयात नगर थाना पुलिस ने तीन युवकों को अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा, हयात नगर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की है

संभल। यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार भाटी व थाना प्रभारी थाना हयातनगर संजीव कुमार सोम के कुशल नेतृत्व में जनपद सम्भल में कानून व्यवस्था अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण एवं अवैध रूप से स्मैक रखने एवं बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस टीम द्वारा दौराने गश्त सारिक पुत्र अब्दुल खालिक निवासी ठेर दरीबा थाना कोतवाली जनपद सम्भल तथा अजीम पुत्र

अनीस निवासी महमूद की सराय थाना नखासा जनपद सम्भल, अन्सार उर्फ लाला पुत्र सुलेमान निवासी मौहल्ला भूडा एक मीनार वाली मस्जिद के पीछे थाना हयातनगर जनपद सम्भल को कोटला ईदगाह सरायतरीन से कुछ कदम सम्भल गवा रोड की ओर मेन रोड से बाये ओर बनी चारदिवारी में 19 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया,गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, है0का0 तेज सिंह, है0का0 विकास कुमार, का0 विश्वास चौधरी, का0 अरुण कुमार, का0 मोहित तोमर आदि रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072