संभल। यूपी के जनपद सम्भल में थाना जुनवाई क्षेत्र में शाम के समय दूल्हा की गाड़ी जनता इंटर कॉलेज की दीवार तोड़ स्कूल में जा घुसी जिस कारण गाड़ी में सवार दूल्हा सहित पांच लोगों की मृत्यु हुई व अन्य गाड़ी में सवार पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं ,जिनको उपचार हेतु अलीगढ़ रेफर किया गया है,पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जुनवाई पुलिस को शाम साढे सात बजे पुलिस को जानकारी मिली के थाना जूनावाई क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज में न्यू

बुलेरो कार दीवार तोड़ श्रस्त्रीग्रस्त हो गई ,सूचना पाकर मौके पर पहुँची सम्भल पुलिस ने जेसीबी की मदद से पांच घायलों को बहार निकाल कर अलीगढ़ रेफर किया है ,और दूल्हा सहित पांच मृतको को पोस्टमार्टम के लिए पी एम हाऊस भेजा गया है,मृतक दूल्हा अपनी बारात थाना जुनवाई के ग्राम हरगोविंद पुर से बदायूं के बिल्सी बरात लेकर जा रहा था। सम्भल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा थाना जुनावई क्षेत्रान्तर्गत हुई सड़क दुर्घटना में घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है ,एवं दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के बेहतर उपचार हेतु उचित से उचित व्यवस्था के प्रबंध कराये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






