संभल। यूपी के जनपद सम्भल में बुधवार को अधिवक्ता द्वारा की गई भट्टे के खिलाफ शिकायत पर सम्भल चन्दौसी मार्ग स्थित टांडा चौकी के निकट भट्टे पर पँहुच जाँच की।

जिसकी शिकायत चन्दौसी निवासी अधिवक्ता संजय कुमार सिंह द्वारा की गई थी। अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा बीते 13 वर्ष लगातार इस भट्टे के

खिलाफ़ शिकायत की जा रही। लेकिन इस भट्टे का लगातार संचालन किया जा रहा है। साथ ही जानकारी देते हुए बताया की इस भट्टे पर तहसीलदार सम्भल रिसीवर नियुक्त है लेकिन उन्होनें इस भट्टे का आज तक

लेखा जोखा कोर्ट के आगे पेश नही किया। जिस कारण उन्होंने उच्च न्यायालय में कमिशन की दरख्वास्त लगाई थी। कि तहसीलदार सम्भल भट्टे पर रिसिवर नियुक्त है बावजूद इसके भट्टे का संचालन किया जा रहा है जिस पर कोर्ट ने मामले को संज्ञान लेते हुए आज न्यायिक टीम द्वारा भट्टे के जाँच की गई है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट