संभल। यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए स्कूल के बच्चों को साथ लेकर चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

चलाया गया,बच्चों के हाथों में यातायात नियमों से संबंधित स्लोगन लिखे चार्ट पेपर थे, जिनके माध्यम से राहगीरों व वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया,इस अवसर पर बच्चों ने

रचनात्मकता के साथ बेहतरीन स्लोगन प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर सभी प्रभावित हुए। श्रेष्ठ स्लोगन लिखने वाले बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी प्रदान किए गए,यह पहल न केवल बच्चों में जागरूकता बढ़ाने का

माध्यम बनी, बल्कि आमजन को भी यातायात नियमों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया,सुरक्षित यात्रा, जीवन रक्षा। यातायात नियमों का करें पालन।”
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






