विधवा महिला ने लगाए ग्राम रसूलपुर के युवकों पर दबंगई के आरोप लगाते हुए कहा की दबंग किस्म के लोग कर रहे उनकी मर्जी माफिक काम नही करने पर दे रहे ग्राम रसूलपुर में नही रहने की धमकी

संभल। यूपी के जनपद सम्भल में हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी जरिशा बेगम ने ग्राम के ही नन्हे व नफीस नामक युवकों पर गाली गलौच मारपीट व बहार रह रहे उनके बच्चो को घर पर आने पर मारपीट करने आरोप लगाते हुए हयात नगर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही कि मांग की है महिला का आरोप है कि दोनों

युवकों ने उनका जीना दुभर कर दिया है ग्राम रसूलपुर में उनकी मर्ज़ी माफिक काम नही करने पर उनको ग्राम रसूलपुर में नही रहने की धमकी देते है, जिस कारण महिला ने परेशान होकर किसी तरह हिम्मत कर हयात नगर थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है,हयात नगर थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072