संभल। यूपी के जनपद सम्भल में जायंट्स ग्रुप ऑफ संभल सिटी के तत्वावधान में चल रहे 11 दिवसीय आत्मरक्षा संरक्षण शिविर ने अपने दसवें दिन में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। बच्चियों ने आज पूर्व में सिखाई गई तकनीकों और अभ्यासों का उत्साहपूर्वक पुनराभ्यास किया, जिससे उनकी आत्मरक्षा क्षमता और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली।

शिविर में बच्चियों ने सर्वांग सुंदर व्यायाम, कमल का फूल बनाना, फन किक, लाठी संचालन, डबल पंच, ट्रिपल पंच, ईगल पंच, सूर्य नमस्कार तथा भूमि नमस्कार जैसे शारीरिक और आत्मरक्षा संबंधी अभ्यासों का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सरकार द्वारा अनुशंसित योग और नव-पेज तकनीकों का भी अभ्यास कर अपनी सुरक्षा जागरूकता को और मजबूत किया।

संगठन की अध्यक्ष नीरू चाहल ने बताया कि कल शिविर का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी बच्चियों को सम्मानित किया जाएगा और उनके सीखने के अनुभव को साझा किया जाएगा।

यह शिविर न केवल आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रशिक्षण रहा, बल्कि आत्मबल, अनुशासन और आत्मविश्वास का भी सशक्त माध्यम बना।

इस शिविर का संचालन प्रमुख प्रशिक्षिका नीरू चाहल की देखरेख में किया गया। साथ ही सेक्रेटरी शैली भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रूपाली गुप्ता, मंजू अरोड़ा, रानी मंगिया, रेखा मदन सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं और बच्चियों का उत्साहवर्धन किया गया है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072