संभल। यूपी के जनपद में सम्भल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चन्द्र के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार भाटी एवं थाना प्रभारी थाना हयातनगर संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में जनपद सम्भल में कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु पुलिस टीम द्वारा छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश किया गया है,दरअसल हम आपको बताते चले यूपी के जनपद सम्भल में बुधवार को थाना हयातनगर पुलिस ने बीते माह पति के साथ दवा लेने गई महिला के साथ की गई छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ न्यायालय पेश किया है ,जहां से उसको जेल भेज दिया गया है,पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के माध्यम से बताया है,कि बीती 27 अप्रैल को मल्लू पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम फत्तेहपुर उत्तमा थाना हयातनगर द्वारा अपनी पत्नी पिंकी उम्र करीब 30 वर्ष के पेट मे दर्द होने के उपरान्त गांव मे स्थित डाक्टर राजू पुत्र रनवीर नि० ग्राम

भवानीपुर के क्लीनिक पर दवाई लेने जाने, जहां राजू व विक्की पुत्र सोरन सिंह निवासी ग्राम फत्तेहपुर उत्तमा थाना हयातनगर जनपद सम्भल एवं 2-3 अज्ञात व्यक्तियो द्वारा मल्लू की पत्नी के साथ बदतमीजी करते हुए कपडे फाड देने, इसी बात से क्षुब्ध होकर वादी की पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लेना, व लोगो के कहने में आकर वादी द्वारा अपनी पत्नी पिंकी के शव का अंतिम संस्कार कर देने थाने पर मु0अ0स0 115/25 धारा 61 (2)/2385/351 (3) बीएनएस मे प्रकाश मे आये वाछित अभियुक्त तोताराम पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम फत्तेहपुर उत्तमा थाना हयातनगर जनपद सम्भल उम्र करीब 40 वर्ष को ग्राम आढोल के पास से फत्तेहपुर रोड की तरफ से समय करीब 03.10 बजे गिरफ्तार किया गया है ,गिरफ्तार अभियुक्त को समय से मा० न्यायालय पेश किया जा रहा हैं, इसी मामले में पूर्व में पुलिस द्वारा विक्की व राजू को जिला कारागार मे निरूद्ध किया जा चुका है,जिसमे विवेचना से वादी के भाई जयपाल सिंह व तोताराम व वीरेन्द्र का नाम प्रकाश में आया है, जिसमे जयपाल बीते सप्ताह व तोताराम को अब थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा गया है।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






