संभल।यूपी के जनपद सम्भल में हयात नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में घर से काम पर निकले युवक का सुराग नही मिलने के कारण परेशान परिवार के लोग लगा रहे दौड़ नही मिल पा रहा कोई सुराग, हयात नगर थाने में पँहुच दी गुमशुदगी की तलाश पुलिस भी लगी युवक की तलाश में, हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी रोहित सैनी पुत्र दिनेश नामक युवक बीती 13 मई को काम करने अपने ग्राम रसूलपुर से उत्तराखंड काशीपुर के निकला था,लेकिन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुँचने के बाद गाड़ी छूट जाने के कारण काशीपुर नही पँहुचा है,जिसके बाद से परिवार के लोग परेशान है और फोन भी उसी दिन से स्विच ऑफ आ रहा है,जिस कारण परिवार के लोग परेशान है और जगह जगह फोन कर उसको तलाश रहे है लेकिन रोहित का कोई पता नही चल पा रहा है,रोहित के पिता ने बताया कि उनकी बात आखिरी बार रोहित से 13 मार्च को हुई थी तब उसने बताया था उसकी ट्रेन 2 वाली छूट गई है और अब वह 5 वाली ट्रेन से जायेगा जिसके बाद पिता ने

5:30 बजे फोन कर बच्चे की खैरियत के लिए फोन किया है,लेकिन फोन स्विच ऑफ आया है,जिसके बाद से लगातार फोन करने पर भी स्विच ऑफ होने के कारण रोहित से बात नही हो पाई है,जिस कारण घर परिवार के लोग परेशान हो गए हैं,और रिश्तेदारो दोस्तों व साथ मे काम करने वालो से सम्पर्क किया लेकिन रोहित की कोई खेर खबर हाथ नही लगी है,जिसके बाद पिता ने गुमशुदगी की तहरीर देकर युवक की तलाश जारी कर दी है,रोहित के पिता दिनेश ने मीडिया द्वारा अपील करते हुए कहा कि उनका 20 वर्षीय पुत्र की अगर किसी को कोई जानकारी मिले तो 7017873439 विवेक सैनी व 6395149864 कुशवीर सैनी के नम्बर पर उनके पुत्र की जानकारी देने का कष्ट करें ।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






