संभल। यूपी के जनपद सम्भल में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग के साथ बलात्कार का प्रयास करने के 2 लोगों को पुलिस हिरासत में लिये जाने के सम्बन्ध मे,सादर अवगत कराना है कि दिनांक 29.11.2024 गुन्नौर में ढलान वाली मस्जिद पर एक लड़की के साथ छेडछाड व करीब 3 घण्टे से मस्जिद में रखने के सम्बन्ध में मोहल्ला फजैल के लोगों को जानकारी प्राप्त हुई,जिसमें मौहल्ले के लोगों ने मौके पर मौलाना साजिद व उसके भाई बालअपचारी मुजम्मिल के साथ नाबालिग लड़की आयु करीब 13 वर्ष को मस्जिद में पकड़ा गया ,जिसके बाद लोग काफी विवाद करने लगे इस सम्बन्ध में लड़की की माता ने एक लिखित तहरीर थाने पर दी कि मेरी लड़की को अभियुक्त मौलाना साजिद के भाई ने बहला-फुसला कर मस्जिद मे बुलाकर बलात्कार करने का प्रयास किया तथा मौहल्ले वालो को जानकारी होने पर उसे अन्दर कमरे में बन्द कर दिया गया, इसमें अभियुक्त के भाई मौलाना साजिद ने भी सहयोग किया तथा लड़की की नानी को बुलाकर लड़की को मस्जिद से उनको दे दी गयी । इस घटना को लेकर मौहल्ले के मुस्लिम पक्ष के लोगों मे काफी आक्रोश है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गुन्नौर पर मु0अ0स0 350/2024 धारा 64(1)/62/127(2)/61(2) बीएनएस व 17/18 पोक्सो एक्ट बनाम साहिद आदि 02 नफर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया,अभियुक्त मौलाना साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है तथा उसके बालअपचारी को भाई को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट



