संभल। यूपी के जनपद सम्भल में बहजोई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करीमपुर में बीते माह को घर बना रहे पीड़ित वेदप्रकाश पुत्र नत्थु सिंह व उसके परिवार वालो के साथ गाँव के ही दिनेश, सहपाल, जनमसिंह, व नीरज ने रास्ते मे गेट को लगाने का विरोध किया ओर आरोप है

कि विरोध करने के बाद कहासूनी गाली गलौच करते हुए घर मे घुसकर पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी है,ज़िस कारण व लहूलुहान होकर बेहोशी की हालत में जमीन पर गिर गया है ,जिसको बचाने आये उसके

परिवार के लोगो के पर भी सर पर धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया है,जिस कारण उसका भाई प्रमोद भाभी व पिता के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया है ,शोर शराबे की आवाज सुन कर आये

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को बचाया आरोप है कि बेरहमी से मारपीट कर लहूलुहान हालत में छोड़कर जाते समय आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देकर मौका पाकर फरार हो गए हैं ,घटना के दो

हफ्ते से अधिक समय बीत जाने के बाद भी चार आरोपियों में से दो आरोपियों अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर होने के कारण पीड़ित परिवार को अपनी जान माल का खतरा बना हुआ है जिस कारण वह अपर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी से मिला और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072