खनन कारोबारी नही आ रहे बाज रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक मे दौड़ते है खनन के ट्रेक्टर ट्रॉली
संभल । यूपी के जनपद भर में खनन कारोबारियों ने गांव देहात से लेकर शहर की सड़को तक पर धूल ही धूल कर रखी है जिस कारण सड़को पर स्कूटर व बाइक से सफर करना मुसीबत का सामना करने से कम नही है,खनन कारोबारी रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक अपने काम को बखूबी अंजाम देते दिखाई देते है,जिस कारण जगलो से भरकर लाए जाने वाले खनन

के वाहनों के कारण गाँव की सड़कें बेकार तो होती ही है साथ के साथ धूल मट्टी से भी अट जाती है जिस कारण ग्रामीणों को दिन के समय धूल मिट्टी से परेशानी का सामना करना पड़ता है ओर फिर रात के समय ट्रैक्टर ट्रॉली की आवाज़ चेन से सोने तक नही देती हैं,जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को तो इनके कारण दिन रात परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब देखने वाली बात यह है कि क्या खनन विभाग की पकड़ इतनी कमजोर है कि मुखबिरों द्वारा अवैध खनन की जानकारी नही मिलती या फिर यू कहा जाए कि खनन कारोबारियों पर साहब मेहरबान है जो उनकी बात को

सुन कर अनसुना कर दिया जाता है,ऐसा ही मामला एक थाना हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सैजना अख्तरपूर चौबे से सामने आया है जहां रात के अँधेरे से सुबह के सूरज निकलने के बाद तक अवैध खनन के ट्रैक्टर ट्रॉली दौड़ लगाते रहते है जिन कारण ग्रामीणों को रात को चेन से नींद नही मिल पाती और जब सो कर उठते है तो सड़क पर सही से सास नही ली जाती है। कुछ मीडिया कर्मी खनन की खबरें चला कर सम्भल पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर देते हैं।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






