कानूनी कार्यवाही करते हुए पुलिस की मौजूदगी में लगाई आराजी की चाहर दीवारी बनवाने की गुहार लगाई है
संभल। यूपी के जनपद सम्भल में उत्तर प्रदेश में भले ही योगी सरकार आने के बाद गुंडे माफिया बदमाश व दबंग लोगो के हौसले क़ानूनी कार्यवाही किये जाने के बाद पस्त हो गए हो लेकिन अभी भी कुछ दबंग किस्म के लोग जो की शायद कानून के शिकंजे में नही फसे है,ऐसे लोग अभी भी अपनी हटकर्मी व दबंगई के बल पर लोगो का जीना दुश्वार कर रहे है और लोगो को उनकी ही भूमि पर निर्माण कार्य नही करने दे रहे है,ऐसा ही एक मामला हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलत पुर का देखने को मिला है जिसकी शिकायत पीड़ित ने सम्पूर्ण समाधान दिवस, उपजिलाधिकारी व थाना प्रभारी, से लिखत में करते हुए दंबग लोगो पर कार्यवाही की माग करते हुए निर्माण कार्य कराए जाने की गुहार लगाई है दौलतपुर ग्राम निवासी सतीष पुत्र गंगा सहाय का आरोप है कि उसकी भूमि जो कि गाटा सं0 178 रकवा 0.934 है, ग्राम बाजिदपुर सराय तहसील व जिला सम्भल में है जिसमे लगभग 5 बीघा का उपजिलाधिकारी सम्भल के आदेश अनुसार व सहमति से वह मालिक व काबिज है,जिसपर बीती तीन फरवरी को उपजिलाधिकारी के आदेशानुसार मौके पर पक्के ठिये लगा दिये गये हैं तथा सभी के कुर्रे पृथक-पृवक हो गये है,जिस पर वह अपने कुरें की बाउण्ड्री बाल कराना चाहता है जिससे उसकी सुरक्षा हो सके,आरोप है कि गांव के ही दबंग क़िस्म के व्यक्ति राकेश पुत्र मानसिंह ,शंकर व झम्मनलाल पुत्रगण रामलाल उसको उसकी आराजी में चार दीवारी नहीं करने दे रहे हैं,आरोप है जब भी वह अपनी आराजी में चार दीवारी करना चाहता है तो वह सभी लोग एकाय महावरा होकर उसको गन्दी गन्दी गालिया देते हैं ओर कहते है कि यदि चार दिवारी बनवाई तो वह उसको जान से मार देगें,जिस कारण सतीष ने अपनी जान व माल का खतरा बताते हुए कानूनी कार्यवाही करते हुए पुलिस की मौजूदगी में आराजी की चाहर दीवारी बनवाने की गुहार लगाई है।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट



