संभल। यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने संभल सदर कोतवाली क्षेत्र में व नखासा थाना क्षेत्र में,आरआरएफ,आरपीएफ, स्थानीय थानों की

पुलिस फोर्स के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्य मार्गों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गस्त की गयी । चैकिंग के दौरान करीब 32 वाहनों

के चालान एमवी एक्ट के अन्तर्गत व ,4 वाहनों को सीज किया गया। एवं दिनांक 24.11.2024 की हिंसा से सम्बन्धित थाना क्षेत्र के दीपासराय व तीमरदास सराय

में मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ कुल 13 जगहों पर दबिश दी गयी,दबिश के दौरान एक घर से मादक पदार्थ व अन्य से अवैध शस्त्र बरामद किये

गये,बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है,इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी क्षेत्राधिकारी संभल, क्षेत्राधिकारी असमोली आदि अधिकारीगण मौजूद रहें।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट



