टपूकड़ा ।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकडा में आज समाज सेवा शिविर में शामिल होकर कई लोगों और समाजसेवियों द्वारा स्कूल प्रांगण की सफाई करने का अवसर मिला। इस अवसर पर समाज सेवा प्रभारी

अध्यापक श्री दिनेश चंद यादव और देवी सिंह एवं स्कूल में कार्यरत लेखाकार ओमप्रकाश एवं स्कूल के विद्यार्थी मौजूद रहे। दिनेश चंद यादव ने बताया कि यह समाज सेवा शिविर 31 मई तक चलेगा, इसमें भिन्न-भिन्न प्रकार

के समाज सेवा के कार्य सार्वजनिक स्थानों पर किए जाएंगे, इस सेवा के अंतर्गत आज स्कूल प्रांगण की पूरी सफाई की गई, जिसमें समाजसेवी टीटू गर्ग सहित अन्य कई ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा






