प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की याचिका पर कल सुनवाई होगी। बर्क ने संभल हिंसा मामले में FIR को रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। कल सुबह 11 बजे तक याचिका पर सुनवाई की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि 24 नवंबर को संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी।
रिपोर्टर सचिन गुप्ता जिला एटा







