बदायूं । सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ग्राम डुमेंरा में आज शनिवार को पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय की नवनिर्मित भवन का लोक अर्पण किया एवं समस्त ग्राम वासियों को संबोधित कर भाजपा सरकार की 8 साल की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी विकास कार्यों के

बारे में भी जानकारी दी सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा अच्छा सोचो तो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा वहीं उन्होंने कहा भाजपा सरकार में तमाम तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जी एवं उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा चलाई जा रही हैं, लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ लेना चाहिए किसी भी योजना से कोई भी व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए।
इसी बीच सदर विधायक ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा विधायक ने कहा कि सरकार बच्चों के

लिए किताबों से लेकर फ्री ड्रेस दे रही है, बच्चों के खाने की व्यवस्था भी सरकार ने की है, बच्चों को सिर्फ पढ़ना है। इसीलिए बच्चों को पढ़ाई में मन लगाकर पढ़ना चाहिए जिससे आने वाले भविष्य में वह अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सके।

Oplus_131072