पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

बदायूं। सखी वन स्टाफ सेंटर में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए एक नई पहल की शुरुआत हुई है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सोमवार को जिला अस्पताल परिसर में 48.69 लाख रुपए की धनराशि से बनाए गए नवनिर्मित सखी वन स्टॉप सेंटर का फीता

काटकर लोकार्पण किया एवं पूजा अर्चना कर इसका शुभारंभ किया। उन्होेंने कहा कि घरेलू व अन्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बटियों के लिए यहां सभी सुविधाओं को बेहतर तरीके से मुहैया कराने का काम किया जाएगा। यहां निःशुल्क विधिक सहायता, काउंस्लिंग भी उपलब्ध होगी।सखी वन स्टाफ सेंटर का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर की

नई बिल्डिंग बन जाने पर अब सुविधाएं और भी बेेहतर हो सकेंगी। उन्होंने जिला महिला अस्पताल अस्थाई रूप से संचालित रहे वन स्टॉप सेंटर में अब तक 997 बेटियों व महिलाओं के लिए अल्पवास का कार्य हुआ, इसके साथ 1577 बेटियों का महिलाओं की काउंसिलिंग भी की गई। आज देश भर में 700 से ज्यादा वन स्टॉप सेंटर चल रहे हैं।


इस अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, डीएम अवनीश राय और एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह,मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, एसपी सिटी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला संरक्षण अधिकारी रवि कुमार व प्रीति कौशल, राजकुमार, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर प्रतीक्षा मिश्रा के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम शामिल हुए।


सखी वन स्टाफ सेंटर में महिलाओं की हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ एक छत नीचे सभी सेवाएं मिलेगी।
सखी वन स्टाफ सेंटर में पुलिस कानूनी सहायता चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता एक ही जगह उपलब्ध होगी। महिलाओं को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सेंटर में पीड़ित महिलाओं को अस्थाई आश्रय की सुविधा भी मिलेगी यहां स्थापित पुलिस डेस्क हेल्प सहायता तत्काल सुरक्षा और

शिकायत दर्ज करने में मदद करेगी। काउंसलर पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों की भी काउंसलिंग करेंगी गंभीर मामलों में विधिक सेवाएं भी सेंटर के माध्यम से दी जाएगी। यह केंद्र महिला उत्पीड़न के मामलों में प्रभावी रोकथाम और तुरंत कार्रवाई का माध्यम बनेगा।