जैथरा: योगाचार्य पं विशाल मिश्रा संस्थापक भगवा हिन्द वाहिनी ने आर डी साइंस्टिफिक इंटर कॉलेज के अकादमी निदेशक एवं प्रधानाचार्य को प्रशस्ति प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया भगवा हिन्द वाहिनी द्वारा राष्ट्रीय भगवा योगशाखा का आयोजन कर प्रत्येक विद्यालय में जाकर निरंतर योग अभ्यास कराया जा रहा है जिसके चलते जनपद एटा के नगर जैथरा में आर डी साइंस्टिफिक इंटर कॉलेज में भगवा हिंद वाहिनी के द्वारा राष्ट्रीय भगवा योगशाखा का आयोजन किया गया जिसमें योगाचार्य ने इक्कीस प्रकार के योग अभ्यास कराए सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए गये भगवा हिन्द वाहिनी ने राष्ट्रीय भगवा योगशाखा के सफल आयोजन के लिए आर डी साइंस्टिफिक इंटर कॉलेज के अकादमी निदेशक डॉ ब्रह्मराज सिंह एवं प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार उर्फ़ राहुल जी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, जिसमे समस्त शिक्षक व् योग गुरु एवं शिष्य शिष्याएं उपस्थित रही योगाचार्य ने कहा कि जो स्नेह और प्यार हमें विद्यार्थियों ने प्रदान किया। उसके लिए सदैव आभारी रहूँगा और बताया कि शरीर के लिए जितना भोजन की आवश्यकता है उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग की अति आवश्यकता है।

रिपोर्टर रामू सिंह