सम्भल । संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर सम्मान अभियान जिला संगोष्ठी हयात नगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन में बी डी इंटर कॉलेज में संपन्न हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि माननीय सत्यपाल पाल सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष, सदस्य विधान परिषद एवं माननीय पुष्कर मिश्र निदेशक रजा लाइब्रेरी रामपुर उपस्थित रहे भारत माता दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण

कर दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने संगोष्ठी की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सम्मान अभियान के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया है हमारी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में बाबा साहेब की सम्मान संगोष्ठी कार्यक्रम किए गए हैं डाक्टर पुष्कर मिश्र जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में लगभग 10 दिन से बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर के सम्मान में कार्यक्रम किया जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने ऐसी कई योजना शुरू की है जिनका मूल उद्देश्य अनुसूचित वर्ग का कल्याण है ताकि परंपरागत रूप से पिछड़े हुए इस वर्ग के लोग सफल बना सकें उनके आत्मसम्मान में वृद्धि हो और भी समाज और देश के प्रगति में बराबर के साझेदार बन सकें बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने सदैव जीवन भर गरीबों एवं वंचितों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य किया मुख्य अतिथि माननीय सत्यपाल सैनी जी प्रदेश उपाध्यक्ष, सदस्य विधान परिषद ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की पहल पर देश के करोड़ों वंचितों के आत्मबोध,सशक्तिकरण और उनके सम्मान हेतु भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों का पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से स्वदेशी रूप से विकसित नए भुगतान एप भीम का नाम भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर रखा गया है इस ऐप के माध्यम से सबसे गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के व्यवसाय को प्रौद्योगिकी के माध्यम से सशक्त बनाया जा रहा है। ,सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों की सामाजिक परिवेश के आधारभूत एवं अवसंरचनात्मक शैक्षणिक आर्थिक एवं कौशल विकास हेतु प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना संचालित की जा रही है अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत पीड़ित परिवारों को 85000 से 8.25 लाख तक की सहायता का प्रावधान ,वर्ष 2024 25 में 13436 व्यक्तियों को 167.46 करोड़ की आर्थिक सहायता

प्रदान की गई डॉ अंबेडकर जयंती के अवसर पर बर्ष 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम का नामकरण बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव जी अंबेडकर के नाम पर करने की घोषणा की संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह जी ने एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक अर्जुन वाल्मीकि जी जिला महामंत्री ने किया संगोष्ठी में सतीश अरोरा चरण सिंह भारती राजबहादुर सैनी सुधीर महरोत्रा गजराम सिंह सुरेश अटल पंकज गुप्ता जयप्रकाश गुप्ता विपिन गुप्ता मुकुल कुमार रस्तोगी प्रभात शर्मा हरिओम शर्मा जयप्रकाश प्रजापति मनोज कठेरिया शरद शर्मा सभी मंडल अध्यक्ष पारुल शर्मा संध्या गर्ग निशि वार्ष्णेय मोक्षिका शर्मा तरन्नुम परवीन आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072