
बदायूं।आज सोमवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने चंदौसी रोड पर स्थित U P 24 रेस्टोरेंट पर 134 वीं जयंती धूमधाम से मनाई कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर हरि बोल सेवा समिति की ओर से निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए, इसी बीच डॉ आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन उनके

विचारों और सामाजिक न्याय समानता एवं एकता के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा की महिलाओं की अधिकारों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए डॉक्टर अंबेडकर ने जो कार्य किए वे आज भी प्रेरणादायक हैं, उनका जीवन हमें एक सामान्य मूलक समाज की दिशा

में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है, इसी बीच सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को बाबा भीमराव अंबेडकर जी के नियमों को ध्यान में रखते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर, पूर्व प्रधान वह्रा नंद सागर, सदस्य क्षेत्र पंचायत सूरज पाल सागर, मंडल अध्यक्ष राघव सिंह, मंडल महामंत्री गौरव वाष्र्णेय, थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, नरेश गुर्जर यदि लोग मौजूद रहे।







