सम्भल। ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस आर्गेनाइजेशन की एक राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय टीम ने जिला सम्भल के विभिन्न स्थानों का दौरा करते हुए संभल के गांव तुरतीपुर इनायतपुर में संगोष्ठी आयोजित की, सर्वप्रथम ह्यूमन राइट्स की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह संगठन अराजनीतिक है जो गरीब

मजलूमो के हितों की सुरक्षा और लोगों को न्याय दिलाने तथा आर्थिक व सामाजिक रूप से उनके उज्जवल भविष्य के उत्थान के लिए काम करता है, इस अवसर पर संभल के नए सदस्यों के गले में फूल मालाएं डालकर स्वागत किया गया, संभल टीम द्वारा सभी राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर की टीम सदस्यों का गर्म जोशी के साथ स्वागत सत्कार किया, ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमेंद्र चौधरी उर्फ गुड्डू ने बताया कि ह्यूमन राइट अवेयरनेस का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना

जिससे गरीबों को लाभ मिल सके, इसके अलावा ऐसे लोगों को भी फायदा पहुंचाने की कोशिश की जाती है जो किसी कारणवश पीड़ित है उच्च अधिकारियों से मिलकर पीड़ित की समस्या का समाधान करने का हर संभव प्रयास रहता है, इसके अलावा ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एल सी गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह सेन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार वर्मा, संभल के जिला अध्यक्ष चौधरी वेदपाल सिंह व संभल संरक्षक रिटायर्ड फौजी चौधरी पृथ्वी सिंह, चौधरी उधम सिंह ज प्रदीप कुमार, जिला सचिव , मनोज

कुमार अमरोहा जिला अध्यक्ष युवा के ऋषभ सैनी आदि ह्यूमन राइट्स कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिसमें मनमोहन सिंह सेन ने सभी को ह्यूमन राइट्स के कार्य के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए ह्यूमन राइट्स के द्वारा लोगों को समाज सेवा व अन्य कार्यों में संभल जिला के कार्यकर्ताओं से कार्य करने का आह्वान किया, चौधरी वेदपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमेंद्र चौधरी ने ह्यूमन राइट्स के कार्य की

प्रशंसा की और कहा कि ह्यूमन राइट्स बिना भेदभाव जाति धर्म के समाज के निर्धनों की सेवा करता है जो बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है, ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एल,सी गहलोत ने कहा कि जिला संभल में विस्तार में जो भी कठिनाई आती है या कोई समस्या है तो उसके लिए राष्ट्रीय स्तर की टीम हमेशा तैयार रहती है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072