
बदायूं। श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज स्थित मीराजी चौकी की छात्रा प्रियांशी राधे ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षा में इंटरमीडिएट

में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया। वहीं आयुष पाल ने हाई स्कूल में 91.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। खुशी वर्मा ने 89.6

प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में छठा स्थान प्राप्त किया है। अंबिका यादव ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में नवम

स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशी के पिताजी राकेश कुमार एलआईसी में अभिकर्ता है माता शीला सक्सेना ग्रहणी है प्रियांशी राधे प्रतिदिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती है इनका

प्रिय खेल बैडमिंटन है। प्रियांशी बड़े होकर के शिक्षक बनकर शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं अपनी

सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने गुरुजनों को दिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक हासिल

करने पर परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है प्रियांशी राधे के पिताजी राकेश कुमार भारतीय जीवन बीमा निगम में एक अभिकर्ता के रूप में कार्यरत है।






