संभल। यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सम्भल अलोक कुमार एवं उपजिलाधिकारी सम्भल ने श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र में एवं हयातनगर थाना क्षेत्र में कावड़ जत्थेदारों एवं डीजे संचालकों के साथ मीटिंग की गयी, जिसमें मानक के अनुसार डीजे बजाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

गए तथा शासन की गाइडलाइन से सभी को अवगत कराकर निर्देशित किया गया कि सभी लोग शासन की गाइडलाइन का पालन करें तथा क्षेत्राधिकारी असमोली कुलदीप कुमार ने नखासा थाना क्षेत्र में कावड़ यात्रा व शिवरात्रि के संबंध में वॉलिंटियर्स व ग्राम प्रधानों की मीटिंग की गई जिसमें सभी को कावड़ यात्रा के सम्बन्ध में शासन के निर्देशों से अवगत कराकर पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072