बदायूं। मेधावी छात्र-छात्राओं को शिखर ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता 2025 के विजयी प्रतियोगियों को सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बीएल वर्मा केंद्रीय राज्य मंत्री,भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद, डॉ. संघमित्रा मौर्य एवं पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य की गरिमामई उपस्थिति में प्रतियोगिता सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

संस्थान के चेयरमैन सुभाष चंद्र ,अध्यक्ष डॉ आरके वर्मा, सचिव करन थरेजा, प्रबंधक विक्रांत मेंदीरत्ता द्वारा मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का पुष्पमाला शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

“शिखर विजडम क्वेस्ट 2025” की परीक्षा पांच जनवरी आयोजित की गई थी। शिखर इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी एंड नर्सिंग के शेखूपुर स्थित कालेज कैंपस में आयोजित किया गया था,जिसमें सत्र 2024-25 के 12वीं कक्षा के विज्ञान वर्ग के 1248 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था और प्रतियोगिता की पूर्व नियोजित स्वरूप अनुसार शीर्ष स्थान प्राप्त पांच प्रतियोगियों को लैपटॉप, 6 से 15 स्थान प्राप्त 10 प्रतियोगियों को टैबलेट एवं 16 से 25 स्थान प्राप्त 10 प्रतियोगियों को पुरस्कार के रूप में स्मार्टफोन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा द्वारा वितरित किए गए ।


मदर एथेना स्कूल की प्रगति अग्रवाल, शिव देवी इंटर कॉलेज के अमित कुमार, ब्लूमिंगडेल स्कूल के उदित पांडे,मदर एथेना स्कूल के यथार्थ गुप्ता, एवं भू देवी इंटर कॉलेज के अहमद रजा ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर लैपटॉप जीता।
शिव देवी इंटर कॉलेज की वैष्णो गुप्ता,मदर एथेना स्कूल की अनुष्का यादव, सत्यदेव विद्यापीठ के आयुष गौतम, बाबा इंटरनेशनल की आस्था वार्ष्णेय, भू देवी इंटर कॉलेज की ज्योति शाक्य, मदर एथेना स्कूल की तनिष्का गुप्ता एवं मीनल सक्सेना,एस.के.एम. के आदर्श प्रताप एवं सत्यदेव विद्यापीठ के अंकित शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर लैपटॉप जीता ।
एचपी की गुनगुन वर्मा,संतोष कुमार मैमोरियल (गनगोला) के शोभित सिंह, शिव देवी के अरुण सिंह, एपीएस के भुवनेश कुमार, जीजीआईसी बदायूं की शीतल प्रजापति, एसकेएमके अश्विनी, शिव देवी के नीरज पाल, एसके इंटर कॉलेज के अनमोल,संतोष कुमारी इंटर कॉलेज के विकास गौतम एवं देवनागरी की अक्षरा तोमर , गढ़ी बाबा कादरचौक की नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर स्मार्टफोन जीता।

समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ,एवं पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने सभी विजेताओं को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव, सोबरन सिंह राजपूत, नत्थूलाल वर्मा, एमपी सिंह राजपूत,विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, हरीश चंद्र वर्मा, रविन्द्र सिंह, नौरंग पाल सिंह,ओमपाल सिंह, राहुल लोधी, दिनेश कुमार, केपी सिंह राजपूत, गौरव पुंडीर (प्रधानाचार्य एच जी इंटरनेशनल स्कूल,उझानी), इति गोयल, यदुनाथ सिंह सहित जनपद के कई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की सभी ने भरपूर प्रशंसा की और “शिखर विजडम क्वेस्ट 2025” के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

इस कार्यक्रम के साथ शिखर इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, शेखूपुर के एएनएम छात्राओं का लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह तथा नर्सिंग एवं फार्मेसी विद्यार्थियों की फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन श्रीनिवासन प्रधानाचार्य,नर्सिंग कॉलेज “राजकीय मेडिकल कॉलेज अनिल कुमार उप प्रधानाचार्य,नर्सिंग कॉलेज “राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं वीरेंद्र सिंह राजपूत (ब्लॉक प्रमुख – कादरचौक) उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में एएनएम छात्राओं को लैंप लाइटिंग के साथ शपथ ग्रहण कराई गई ।
पार्टी में छात्र छात्राओं द्वारा कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
मिस फ्रेशर्स और मि फ्रेशर्स के किए विद्यार्थियों द्वारा कई राउंड को पार करते हुए
बी फार्मा मि फ्रेशर वत्सल जिंदल, मिस फ्रेशर प्रिया मिश्रा चुने गए ,डी.फार्मा मि. फ्रेशर प्रद्युम्न, मिस फ्रेशर निहारिका राठौर चुने गए ,ए. एन.एम. मिस फ्रेशर काजल चुनी गई।