सम्भल। शहर की शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी के शुभारंभ अवसर पर हिंदू मुस्लिम की एकता की मिसाल देखने को मिली है, सत्यव्रत पुलिस चौकी के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ

पत्रकार मुजम्मिल दानिश लाल कुर्ता पहनकर हाथ में थाली के लिए पूजा अर्चना और हाथ जोड़कर सभी अधिकारियों का अभिवादन करते हुए नजर आए हैं, इस

पल को उन्होंने हिंदू मुस्लिम की एकता का संदेश देकर यादगार बना दिया गया है,बता दे सत्यव्रत पुलिस चौकी का जब शुभारंभ हो रहा था उस समय जिलाधिकारी

राजेंद्र पेंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई सहित सभी आला अधिकारी यज्ञ में आहुतियां देकर विधि विधान के साथ चौकी के शुभारंभ के कार्य में लगे

हुए थे, वरिष्ठ पत्रकार मुजम्मिल दानिश भी वहां मौजूद थे उन्होंने पूजा की थाली लेकर ईश्वर की प्रार्थना की है,और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया है,उन्हें ऐसा

करता देख खुशनुमा माहौल में वहां हिंदू मुस्लिम सौहार्द की मिसाल देखने को मिली हैं,याद रहे 24 नवंबर को शहर की शाही जामा मस्जिद के दूसरे सर्वे के दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच संघर्ष हो गया था जिसमें

चार लोगों की जान चली गई थी,सत्यव्रत पुलिस चौकी को सुरक्षा की दृष्टि से शहर की शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने बनाया गया है और जनपद सम्भल का कंट्रोल रूम भी इसकी दूसरी मंज़िल पर स्थापित किया गया है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072