
बदायूं। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 18 जुलाई के बीच जागरूकता रैली का अभियान चलाया जाएगा। श्रीकृष्णा इंटर कालेज सारथी वाहन का शुभारंभ किया गया।।सदर विधायक महेशचन्द्र गुप्ता एवं

प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया रैली में कक्षा 09 से कक्षा 12 तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। रैली श्री कृष्णा इंटर कालेज से प्रारम्भ होकर गांधी ग्राउण्ड चौराहा, कालेज पर सम्पन्न हुई। रैली के माध्यम से जनसंख्या दिवस

पखवाड़े की थीम “मां बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही” के माध्यम से जनमानस में परिवार नियोजन के प्रति जागरुकता लाने की पहल की गयी। रैली को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने परिवार नियोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं छोटा परिवार होने के फायदे बताये और परिवार नियोजन के बारे में छात्रों को बताया।





