खैरथल-तिजारा। 4 जून राजस्थान सरकार द्वारा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (7 जून) के उपलक्ष में चलाए जा रहे विशेष साप्ताहिक नमूनीकरण एवं निरीक्षण अभियान के

तहत बुधवार को तिजारा में खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर परिषद तिजारा की संयुक्त टीम द्वारा अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अन्नपूर्णा रसोई संचालन करने वाली दो फर्मों से खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए। मैसर्स अन्वेष एजुकेशन फाउंडेशन, जो पंचायत समिति भवन

के पास संचालित है, से गेहूं का आटा, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक के नमूने लिए गए। वहीं, मैसर्स यंग वेलफेयर समिति, बस स्टैंड के पास से मिक्स दाल, चावल और लाल मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद तिजारा आयुक्त ने अन्नपूर्णा रसोई में कई खामियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि रसोई पर कोई होर्डिंग, भोजन का

मेन्यू बोर्ड उपलब्ध नहीं था, और साफ-सफाई की स्थिति भी असंतोषजनक पाई गई। उन्होंने संबंधित फर्मों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इस संयुक्त कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव, आयुक्त मनीषा यादव, महिपाल गुर्जर सहित विभागीय टीम मौजूद रही। सभी लिए गए नमूने अब प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे जाएंगे, और रिपोर्ट के आधार पर एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा






