टपूकड़ा। क्रिश सिटी सोसाइटी के मुख्य द्वार के सामने हरिद्वार से कावड़ में गंगाजल लेकर आने वाले शिव भक्तों की सेवा के लिए तृतीय विशाल कावड़ सेवा शिविर लगाया जा रहा है जिसका शुभारंभ शुक्रवार 18 जुलाई प्रातः 9:15 पर तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ योगी द्वारा किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर

भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र,उपखंड अधिकारी टपूकड़ा लाखन सिंह गुर्जर, राजीव शर्मा थानाधिकारी टपूकड़ा विशिष्ट अतिथि होंगे आरडब्ल्यूए अध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि अशोक यादव अध्यक्ष होंडा यूनियन मानेसर, कुलदीप महला अध्यक्ष होंडा यूनियन टपूकड़ा, राजेश यादव पूर्व अध्यक्ष होंडा यूनियन टपूकड़ा, शिव कावड़ सेवा शिविर के सदस्य, आर डब्ल्यू ए के सदस्य व समस्त समिति वासी उपस्थित रहेंगे।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072