145 उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना गया 98 का निराकरण किया
सहसवान। बदायूं शनिवार को विद्युत उप खंड कार्यालय पर आयोजित एक दिवसीय मेगा शिविर में अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में अवर अभियंता धर्मपाल सिंह सहसवान टाउन अवर अभियंता ग्रामीण मुजरिया हरिशंकर अवर अभियंता वीरेंद्र प्रताप ग्रामीण दहगवां

द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनकर निराकरण किया गया। कैंप में बिल सुधार की 110, मीटर बदलवाने की 10 समेत 25 अन्य शिकायतें सहित 145 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिशासी अभियंता धर्मपाल सिंह ने बताया कि 100 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। 121300 लाख रुपए की वसूली भी की गई
उन्होंने बताया यह शिविर शनिवार को 10:00 बजे शाम 5:00 तक लगाया गया था।

इस दौरान उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता, अवर अभियंता धर्मपाल सिंह सहसवान टाउन, अवर अभियंता हरिशंकर ग्रामीण मुजरिया, अवर अभियंता वीरेंद्र प्रताप ग्रामीण दहगवाँ , bade babu ji अजीत सिंह, मीटर सुपरवाइजर रूमान खान, हरदेवाराम, आदि स्टाफ मौजूद रहा ।
रिपोर्टर हरवेश यादव






