
सहसवान-वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने गांव टप्पा जमीनी में पहुंच कर आगजनी से हुए पीड़ित परिजनों से मिले और उनका हाल-चाल जाना इसी बीच आगजनी से पीड़ित परिजनों को राहत सामग्री किट

वितरण की आपको बता दें मंगलवार की रात्रि को एक साथ आई तेज आंधी के बीच अचानक गांव के दर्जनों घरों में आग लग गई आग लगते ही तेज हवाओं के बीच लंबी लंबी ऊंची ऊंची आग की लपटों ने पल भर में कई घरों को वीरान कर दिया आग की चपेट में आने से दर्जनों

घरों में पशु व अनाज एवं घरेलू सामान जलकर पल भर में खाक हो गया । जिसको लेकर गांव में अफरा तफरी मची रही जिसको लेकर पीड़ित परिजनों से शनिवार को मिलने वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव पहुंचे और उन्होंने परिजनों को राहत सामग्री वितरण कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।






