
बदायूं। श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में गुरुवार को वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जामुन, सागौन,तुलसी के पौधे वितरित कर पौधारोपण किया गया। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी एवं स्कूल प्रबंधन ने मिलकर वन महोत्सव मनाया।

डीएफओ प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में सभी लोग पौधे लगायें। उनकी निरंतर देखभाल करें और हम सभी पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण

को शुद्ध करें। रेंजर विकास वरुण ने पौधरोपण का महत्व समझाया उन्होंने ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण

गतिविधि प्रदान करता है। वन महोत्सव के शुभ अवसर पर श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सुनील गुप्ता (संस्थापक एक गिलहरी संस्था),प्रधानाचार्य, शिक्षकगण

व छात्र एवं उपप्रभागीय वन अधिकारी,क्षेत्रीय वन अधिकारी व स्टाफ द्वारा पौधारोपण किया।






